प्रधानमंत्री कौशल विकास विकास योजना के नाम पर 50 लाख का चूना लगाने वाला गिरोह गिरफ्त में

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने कौशल विकास योजना से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। वाराणसी पुलिस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। वाराणसी के SPRA ने मीडिया को बताया कि यह गिरोह वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भोले-भाले ग्रामीणों को रोजगार के नाम पर ठगी करने का काम करता था। पुलिस के मुबाबिक इन लोगों ने धोखाधड़ी कर अब तक 50 लाख रुपये का चूना लगाया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा कि धोखाधड़ी किए गए रुपयों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार है। पुलिस ने ये बात ऑफ रिकॉर्ड स्वीकारी है।

varanasi 3 men and 2 woman caught amid fraud of 50 lakh rupees on the name of pm kaushal vikas yojna


खास बात ये रही कि इसके लिए गिरोह के सदस्यों ने आंगनबाड़ी की एक महिला को अपने ग्रुप में शामिल कर रखा था। पुलिस ने इनके पास से 5 कंप्यूटर लैपटॉप और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के फर्जी फॉर्म और सर्टिफिकेट के साथ-साथ पीड़ितों को दिए गए आई कार्ड और तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं। SP ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि इन लोगों को संगठित गिरोह बीते 1 साल से वाराणसी में अलग-अलग इलाकों में संचालित होता था। इसमें उन्होंने अब तक करीब 2000 लोगों को अपने चंगुल में फंसा रखा था। वहीं पुलिस की मानें तो इस ग्रुप अब तक 50 लाख रुपए की राशि का चूना आम जनता को लगाया है। जबकि जमीनी हकीकत में धोखाधड़ी का आंकड़ा 1 करोड़ रुपयों के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+