उत्तर प्रदेश: खाप पंचायत का ऐलान, शॉर्ट्स पहन कर घर के बाहर नहीं घूमेंगे लड़के

उत्तर प्रदेश: खाप पंचायत ने लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाया बैन

शामली। अपने फैसलों के लिए चर्चा में रहने वाली खाप पंचायतें अमूमन लड़कियों के पहनाव को लेकर ही फरमान सुनाती आई हैं लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला शामली में खाप ने लड़कों के भी घर के बाहर शार्ट्स पहन कर घूमने पर बैन लगा दिया है। ये फैसला 35 खाप नेताओं की मौजूदगी में एक पड़ी पंचायत में लिया गया।

जोलू

शुक्रवार को खाप नेताओं ने स्वाभिमान सम्मेलन के नाम से बैठक एक बड़ी बैठक की, जिसमें ये निर्णय लिया गया। बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैट ने इस दौरान कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लड़कों का इस तरह से छोटी-छोटी पेंट पहनकर घूमना गलत है, पंचायत ने इस पर बैन लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब लड़कियों को जींस पहनने से मना किया जाता है तो लड़कों को भी रोका जाएगा, हम लड़के और लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं करते हैं। किसी को भी बेहूदा कपड़े पहनने की इजाजत नहीं दी सकती।

खाप मुखियाओं की इस पंचायत में इसके साथ-साथ एक ही गोत्र में शादी करने वाले लड़के-लड़की के बहिष्कार का भी फरमान सुनाया गया, भले ही उनकी शादी कानूनन सही हो और वो कोर्ट से सर्टिफिकेट ले चुके हों। इसके अलावा स्वाभिमान सम्मेलन में इस बात के लिए भी चर्चा की गई कि खाप पंचायतों का महत्व कैसे बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+