झुलसा देने वाली गर्मी के बीच यूपी के 22 जिलों में लू की चेतावनी, झांसी में पारा 45.1 डिग्री तक पहुंचा

Uttar Pradesh Weather Update: इन दिनों उत्तर प्रदेश में शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के चलते लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है और बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर कदम रख रहे हैं। इस बीड IMD ने उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू का अलर्ट जारी करते हुए बताया कि झांसी मंगलवार को सबसे गरम शहर रहा। झांसी में 45.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है तो वहीं, राजधानी लखनऊ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh Weather Update

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इस बीच लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने वाराणसी, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और प्रतापगढ़ सहित 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा बदलान की संभावना नहीं है। हालांकि, शनिवर को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा,

एहतियाती कदम के तौर पर हमने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में लू की चेतावनी जारी की है। तीन दिनों के बाद इस क्षेत्र में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 40 प्लस रहने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झांसी के बाद प्रयागराज तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वाराणसी और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आगरा, अलीगढ़, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, भदोही, फतेहपुर मेरठ और मुरादाबाद जैसे कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों के बाद हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+