Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Top Ten News Today: कन्नौज और चित्रकूट में हुआ भीषण सड़क हादसा, राजधानी में ब्लास्ट..देखें 10 बड़ी घटनाएं

Uttar Pradesh Top Ten Big News: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कई बड़े हादसे देखने को मिले। इनमें कन्नौज और चित्रकूट सड़क हादसा प्रमुख रहा। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट हुआ । इन तीनों घटनाओं में कुल मिलाकर 16 लोगों की मौत हुई है। आइए एक नजर डालते हैं दिन भर की दस बड़ी घटनाओं पर -

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक पलट गई हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई।

up

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर शाम अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र की है। गलत तरीके से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था।

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुधवार रात बुजुर्ग के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद उनके दो पुत्रों सुधीर और मुकेश ने भी शुक्रवार को जान दे दी। लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद महिला सपाही समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है

यूपी के कानपुर में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की उसी के घर में हत्या कर दी गई। विधनू थाना क्षेत्र के जामू गांव में शुक्रवार को 16 साल की छात्रा का शव बरामद हुआ। हॉनर किलिंग का मामला लग रहा है।

बस्ती के हर्रैया थानाक्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल निवासी मजदूर हरीश शुक्ल की मौत दम घुटने से हुई। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि तो हुई है, लेकिन अंगुलियों के निशान नहीं पाए गए। इसके अलावा भी शरीर पर कई गहरी चोट भी पाई गई। ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे गला घोंटने के बाद हादसा साबित करने के लिए उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई। पुलिस उसकी मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर प्रेम प्रसंग के कोण से तफ्तीश कर रही है।

यूपी के गोंडा में नवविवाहिता ने बेटी के जन्म के बाद से पति, सास, ससुर और जेठानी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुरालीजन उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

यूपी के रायबरेली में रेलवे क्रासिंग के निकट निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं। उसके भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

आगरा में सड़क किनारे खडे़ मामा भांजी को तेज रफ्तार यात्री बस ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में मामा सुरक्षित बच गया तो वहीं भाजी चपेट में आने से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग क्षेत्र स्थित मैरिज हॉल में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। शव के सिर और मुंह पर खून से लथपथ था। शव की पहचान जड़ेल सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी शांतिनगर के रूप में हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+