'...सपा में लाभ के लिए आए थे', जानें अखिलेश के इस बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या दिया जवाब?
लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। लेकिन, उससे पहले 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ही राजनीति में दल बदलू हवा चलने लगी है। जिसका असर समाजवादी पार्टी में भी हाल ही के दिनों में देखा गया। जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से नए दल के गठन का ऐलान किया।
इस बदलाव की हवा ने अब जुबानी जंग का रूप ले लिया है। पहले, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी दी। फिर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बिना वक्त गवाए अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। आइए जानते हैं क्या बोले...

अखिलेश यादव ने तंज सकते हुए कहा कि वह सपा में लाभ के लिए आए थे। पार्टी में हर कोई लाभ की मंशा से आता है। लेकिन, टिकता कौन है? किसके मन में क्या चल रहा है, यह कौन बता सकता है? अखिलेश ने यह भी कहा कि क्या ऐसी कोई मशीन है, जिससे पता चल सके कि किसके मन में क्या चल रहा है?
स्वामी प्रसाद ने दिया करारा जवाब
वहीं, स्वामी प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि लगता है कि समाजवादी पार्टी की केंद्र और राज्य में सरकार है, जो वो मुझे लाभ दे रहे थे। उन्होंने अखिलेश के बयान पर कहा कि ऐसी शेखचिल्ली बघारना सही नहीं है। स्वामी ने कहा कि मैंने तो हमेशा से ही वैचारिकता को प्राथमिकता दी है। हमेशा ही पद त्याग है। जब बहुजन समाज पार्टी में नेता विरोधी दल रहते हुए भी पद त्याग दिया था। सत्ता में रहते हुए भी बीजेपी का दामन छोड़ दिया था। विचारों के सामने पद मायने नहीं रखता।












Click it and Unblock the Notifications