Uttar Pradesh Panchayat Election: गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान आज, 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

लखनऊ, 15 अप्रैल: यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा था कि पंचायत चुनाव शायद टाल दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज यानी के गुरुवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी। इस चरण में 18 जिलों में वोट डाले जाने हैं। पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने बताया कि 18 जिलों में प्रधान पद की 14789 सीटों के लिए 108562 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 770 जिला पंचायत सदस्‍य के लिए 1749 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि पहले चरण में जिन जिलों में वोटिंग होनी है, वहां 13 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम गया था। यहां चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 18 जिलों में कुल 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा।

Recommended Video

    UP Panchayat Election 2021: कई जगह हिंसा और फायरिंग, जानिए अबतक का अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh Panchayat Election: गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान आज, 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

    इन जिलों में होनी है गांव की सरकार चुनने के लिए वोटिंग

    1. सहारनपुर
    2. गाजियाबाद
    3. रामपुर
    4. बरेली
    5. हाथरस
    6. आगरा
    7. कानपुर
    8. झांसी
    9. महोबा
    10. प्रयागराज
    11. रायबरेली
    12. हरदोई
    13. अयोध्या
    14. श्रावस्ती
    15. संतकबीरनगर
    16. गोरखपुर
    17. जौनपुर
    18. भदोही

    कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगा चुनाव

    यूपी के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बुधवार को बताया कि मतदान कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल के बीच होगा। मतदाताओं को मास्‍क लगाना और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। मतदान केंद्र के बाहर 6 फीट की दूरी पर घेरे बनाए गए हैं, मतदाताओं को उन्‍हीं घेरों में खड़ा होना होगा। कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी सतर्क हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+