डीआईओएस कार्यालय में लगा नोटिस, सूचित किया जाता है- पैर छूना मना है
बहराईच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर लगा एक नोटिस इन दिनों चर्चा में है, जिसमें आने वालों से पैर ना छूने की गुहार लगाई गई है। डीआईओएस के कार्यालय के बाहर लगा ये नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां के डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि लोग झूठी मुस्कान लिए अभिवादन के नाम पर पैर के बजाय घुटने छूते हैं, ये ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने चरण स्पर्श पर प्रतिबंध लगाते हुए यह नोटिस जारी किया है।

डीआईओएस ने कहा कि पैर के नाम घुटने ज्यादा ही छुए जा रहे हैं। वो कहत हैं कि मेरा व्यक्तित्व भी ऐसा है कि प्रभाव में आकर लोग पैर छूते हैं। लेकिन ये सब ठीक नहीं और इसे खत्म करने के लिए कार्यालय में पैर छूने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीआईओएस ने कहा कि नोटिस के अनुसार सिर्फ मेरा पैर छूना मना नहीं किया गया है, बाकी अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए ये आदेश है। यह आदेश सिर्फ चाटुकारिता की परंपरा को खत्म करने के लिए कार्यालय में प्रभावी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, कार्यालय के किसी कर्मचारी या अधिकारी का चरण स्पर्श करना मना है।












Click it and Unblock the Notifications