VIDEO: पद्मावती को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, कहा फिल्म नहीं मुंह पर तमाचा है
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में फिल्म पद्मावती का रिलीज होने से पहले जमकर विरोध किया गया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने मोटर साईकिल रैली निकालकर फिल्म का विरोध किया और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूरे देश में फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और उनकी आने वाली फिल्म पद्मावती का जमकर विरोध किया जा रहा है। वहीं आने वाली फिल्म पद्मावती का मथुरा में भी विरोध देखने को मिला। मोटर साईकिल रैली को गोवर्धन चौराहे से लेकर जिला अधिकारी कार्यलय तक इस रैली को निकाला गया और जिलाधिकारी को पद्मावती के विरोध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है और वो ये चाहते है कि फिल्म रिलीज न हो।

स्थानीय निवासी शास्त्री ने बताया की जिस तरह से फिल्म में रानी पद्मावती को दिखाया गया है वो हमारे समाज और हिंदुओं के गौरव को बनाए रखा एक फिल्म के माध्यम से इस तरह से दिखाया जा रहा है। फिल्म के जरिए हिंदुओं की भावना से खेला जा रहा है और ये बहुत गलत है कि एक हिंदुओं की आदर्श रानी को इस तरह से इस फिल्म में दिखाया जाए। इसकी कल्पना हिन्दू कभी नहीं कर सकता। हम इस फिल्म का पूरी तरह से विरोध करते है अगर ये फिल्म आगे रिलीज होती है तो अच्छा नही होगा।

हम उस डायरेक्टर से पूछते हैं कि क्या हिन्दू ही रह गए है जिनपर इस तरह की फिल्म बनाकर नीचा दिखाया जाए। अगर फिल्म के डॉयरेक्टर इसे भारत में रिलीज करते हैं तो हम आगे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। ये हिंदुओं के मुंह पर तमाचा है और बड़े ही शर्म की बात है कि जिस देश में रहते है उसी देश के राजाओं और रानियों को बदनाम किया जा रहा है। फिल्म में जिस प्रकार से दिखाया जा गया है वो हिंदुओं को उससे सीख लेनी चाहिए कुछ भी हो जाए हम फिल्म को चलने नही देंगे। ये हमारे हिंदुओं की प्रतिष्ठा का सवाल है और अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए चाहे कितना बड़ा विरोध करना पड़े चाहे हाईवे को जाम करना पड़े हम लोग पीछे नहीं हटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications