UP Lok Sabha Chunav: कन्नौज में किसके सिर सजेगा ताज, क्या अखिलेश बचा पाएंगे प्रतिष्ठा?

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु होगी। इसके बाद से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना शुरु हो जाएगा। इन्हीं प्रत्याशियों में एक हैं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। वहीं बीजेपी से सुब्रत पाठक चुनाव मैदान में हैं।

जब कन्नौज की जनता से रुबरु हुए थे अखिलेश यादव

कन्नौज लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के समय से ही इस परिवार की लोकप्रियता रही है। दो दशक पहले मुलायम सिंह ने अखिलेश की जनता से रुबरु कराया था। आज मुलायम नहीं हैं लेकिन अखिलेश यादव और यहां की जनता दोनों हैं।

akhilesh

अखिलेश की जिम्मेदारियां बढ़ चुकी हैं

अखिलेश की जिम्मेदारियां बढ़ चुकी हैं। एक तरफ जहां उन्हे पूरी पार्टी संभालनी है वहीं दूसरी तरफ अपनी सीट भी देखनी है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे अखिलेश यादव की उम्मीदवारी के साथ ही पार्टी मुखिया के कद को भी तय करेंगे। सभी की निगाहें उन पर लगी होंगी।

इस सीट से चुनाव लड़ना कितना कारगर

हालांकि वर्तमान समय में कन्नौज सीट बीजेपी के कब्जे में है। इस सीट को हासिल करने के लिए खुद सपा सुप्रीमो मैदान में हैं। आज यह तय हो जाएगा कि उनका इस सीट से चुनाव लड़ना कितना कारगर रहा? यहीं से सियासी कॅरियर का आगाज करने वाले अखिलेश यादव तीन बार सांसद रहने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।2009 में आखिरी बार कन्नौज से जीते थे।

कामयाब बनाने का भी दारोमदार

अखिलेश यादव को खुद अपनी सीट के अलावा मैनपुरी से पत्नी डिंपल यादव, फिरोजाबाद से भाई अक्षय यादव, बदायूं से भाई आदित्य यादव और आजमगढ़ से भाई धर्मेंद्र यादव को कामयाब बनाने का भी दारोमदार है।

वह 2009 के अपने पहले चुनाव में अखिलेश यादव के सामने मैदान में उतरे थे। तब से लगातार पार्टी उन्हें मौका दे रही है। पिछली बार मिली कामयाबी को इस बार बरकरार रखने में वह कामयाब होते हैं या नहीं, इस पर सभी की निगाह लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+