डुमरियागंज लोकसभा सीट: पूर्व सीएम जगदंबिका पाल का बेबाक इंटरव्यू, बताया क्षेत्र में क्या हुआ और क्या होगा?
Ex Chief Minister UP Jagdambika pal Exclusive Interview: लोकसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हो चुका है। 6वें चरण में जिन जगहों पर चुनाव हैं उनमें सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट से जगदंबिका पाल सांसद हैं। जो पिछले दो बार से बीजेपी से सांसद हैं और एक बार कांग्रेस से सांसद रह रह चुके हैं। वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सांसद जगदंबिका पाल से खास बातचीत की।
देश के पिछडों जिलों में शामिल था सिद्धार्थनगर
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि जब मैं सांसद बना उससे पहले यह जिला देश के पिछड़े जिलों में शामिल था। देश के 112 पिछड़े जिलों एक था।
जब मोदी जी सत्ता में आए
सासंद जगदंबिका पाला ने कहा कि जब केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनी। तब सिद्धार्थनगर की जनता के दिन पलटे। प्रधानमंत्री मोदी से मैंने जो भी मांग की उन्होंने उसे पूरा किया। इसके साथ ही प्रदेश में सीएम योगी की सरकार बनते ही इसे और गति मिली। आज यह विकास के पथ पर अग्रसर है।

Recommended Video
आस-पास के जिलों में नहीं लेकिन यहां है मेडिकल कॉलेज
सांसद ने कहा कि मैंने यहां स्वास्थ्य व्यवस्था पर सबसे पहले काम किया। आप देख सकते हैं कि आस-पास के जिलों जैसे महराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती,संतकबीर नगर में मेडिकल कॉलेज नहीं है। लेकिन मैंने प्रयास किया और आज यहां मेडिकल कॉलेज है।
सीएम योगी ने किया है वादा
सांसद ने कहा कि 21 मई को यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। जिसमें उन्होंने यहां की जनता से वादा किया है कि मेडिकल छात्रों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी। अगले साल से यहां नर्सिंग की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। इसके साथ ही मैंने यहां नर्सिंग इंस्टीट्यूट भी खुलवाया है जो पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात है।
आज ये सब है
सांसद ने कहा कि आज सिद्धार्थनगर में केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट ऑफिस, नेशनल हाईवेज, मीटर गेज से ब्राड गेज सहित कई मूलभूत सुविधांए उपलब्ध है। शिक्षा स्वास्थ्य हर क्षेत्र में आज विकास हुआ है।
बढ़ी रेल केनक्टीविटी
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आज यहां रेल कनेक्टीविटी बढ़ी है। बड़ी लाइनों का विस्तार हुआ है। बढ़नी से मुंबई,कोलकाता सहित देश के कई महत्वपूर्ण जगहों के लिए ट्रेनों की उपलब्धता है।
चार हजार करोड़ की नई रेल लाइन
सांसद ने कहा कि चार हजार नौ सौ पचहत्तर करोड़ की रेल लाइन स्वीकृत हो रही है। जो महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे सिद्धार्थनगर के विकास को और तीव्र गति मिलेगी । यह रेल लाइन खलीलाबाद,बांसी, डुमरियागंज, उतरौला,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व बरेली को जोड़ेगी। इससे यहां के यात्री दिल्ली, बिहार , कलकत्ता सहित कई जगहों पर जाएंगे। इस जनपद के विकास में दो-दो रेल लाइन हो चुकी है।
11 कस्तूरबा कॉलेज खोला
सांसद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक परिवर्तन हुआ है। मैंने लड़कियों के लिए 11 कस्तूरबा गर्ल कॉलेज खोला, तीन पॉलिटेक्किन कॉलेज खोला। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहा है।
बौद्ध स्थली के विकास पर हो रहा काम
गौतम बुद्ध से संबंधित स्थलों जैसे कपिलवस्तु में लगातार कार्य हो रहा है। विपासना केंद्र बन चुका है। वहां पर हम बुद्धा थीम पार्क बना रहे हैं। अभी हेलीपैड बनाने की भी बात चल रही है।
एक्सपोर्ट हब हाउस बनेगा
सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र की पहचान जो भगवान बुद्ध का प्रसाद है उसे विश्व स्तर पर निर्यात करने के लिए एक्सपोर्ट हब बनाने की मैने मांग की है। ताकि यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार है।
इंड्रस्टियल हब बनेगा
सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र को इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में लगातर काम चल रहा है। जैसे गीडा है जैसे नोएडा है उसी तरह यह क्षेत्र होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेगें। पलायन रुकेगा।
आंतकवादियों की वकालत करती है इंडिया
सांसद ने कहा कि जब सपा- बसपा गठबंधन था जो एक मजबूत गबंधन था तब मैं एक लाख से अधिक मतों से जीता था। यह गठबंधन कही नहीं है। ये आतंकवादियों की बात करते हैं जबकि बीजेपी रामलला, काशी कॉरिडोर की बात करती है। आज हम गर्व से कहते हैं हिंदू हैं।
धर्म के आधार पर आरक्षण क्यों
सांसद ने कहा कि यह कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। यह अल्पसंख्यकों की बात करती है। जबकि मोदी पिछड़े व आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात कहते हैं।
जनता से की अपील
सासंद ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ी पर्व है। आप अपने घरों से निकले व मतदान करें। जिससे एक अच्छी सरकार राष्ट्र हित में चुन सकें ।












Click it and Unblock the Notifications