Kharhal Election Result 2022: करहल सीट पर 67 हजार वोटों से जीते अखिलेश यादव
Karhal Vidhan Sabha Result 2022 Live: यूपी में अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट पर क्या हैं रुझान
करहल, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई। मैनपुरी की करहल सीट पर सपा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुनाव जीत लिया है। अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को 67,504 वोटों से हराया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव का ये पहला विधानसभा चुनाव है, जिसमें उन्होने बड़ी जीत दर्ज की है।

करहल विधानसभा सीट पर अभी तक 2 दो लाख, 45 हजार वोट पड़े। अखिलेश यादव को कुल मतों से एक लाख 48 हजार वोट मिले हैं। उनके बाद भाजपा के एसपी बघेल को 80,600 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप को नारायण को 15,700 वोट इस सीट पर मिले हैं। ऐसे में करहल में अखिलेश यादव ने एकतरफा जीत हासिल की है। भाजपा और बसपा के कैंडिडेट उनको कोई मुकाबला नहीं दे सके।
करहल विधानसभा पर यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 20 फरवरी को वोट पड़े थे। करहल सीट पर इस चुनाव में करीब 66 फीसदी वोट डाले गए। जो बीते कई चुनावों में यहां रिकॉर्ड मत प्रतिशत है।
करहल में काफी मजबूत रही है सपा
करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का काफी अच्छा प्रभाव रहा है। बीते तीन दशकों में मुलायम सिंह समर्थित उम्मीदवार ही यहां से जीतता रहा है। करहल विधासभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव, 1989 और 1991 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) और 1993, 1996 में समाजवादी पार्टी के बाबूराम यादव विधायक ने थे। 2000 में सपा के अनिल यादव, 2002 में बीजेपी और 2007, 2012 और 2017 में सपा के टिकट पर सोवरन सिंह यादव विधायक चुने गए।
UP Election Result: कैराना सीट पर सपा के नाहिद हसन जीते या हारे?












Click it and Unblock the Notifications