UP Election Result जेल में रहकर चुनाव लड़े नाहिद हसन ने कैराना सीट जीती
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022 के नतीजों का आज ऐलान हो गया है। पश्चिमी यूपी के शामली जिले की हॉट सीट कही जा रही कैराना पर समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने जीत दर्ज की है। जेल में रहकर चुनाव लड़े नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया है।

कैराना विधानसभा सीट पर 2 लाख, 41 हजार वोट पड़े। जिसमें सपा के नाहिद हसन को एक लाख, 31 हजार वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की मृगांका सिंह को एक लाख, 05 हजार वोट मिले हैं। मृंगाका और नाहिद में ही इस सीट पर मुकाबला रहा। बसपा के राजेंद्र को हो हजार तो कांग्रेस के अखलाक को 1500 वोट ही मिले हैं। दोनों उम्मीदवार जमानत बचा पाने में भी नाकाम रहे हैं।
बता दें कि नाहिद यहां से विधायक हैं और कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन के बेटे हैं। वहीं मृगांका सिंह भाजपा ससे सांसद रहे हुकुम सिंह की बेटी हैं। कैराना सीट पर कांग्रेस से अखलाक और बसपा से राजेंद्र उम्मीदवार हैं।
पहले चरण में हुआ था चुनाव
कैराना सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों मे वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा मतदान कैराना सीट पर ही हुआ था। यहां 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। 2017 के चुनाव में भी यहां से सपा के नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह के हराकर जीत हासिल की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications