योगी सरकार का अधिकारियों को फरमान, विधायकों का खड़े होकर स्वागत करें

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के अधिकारियों के लिए नया फरमान जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अधिकारियों को विधायकों के साथ अदब से पेश होने को कहा गया है। अधिकारियों से कहा गया है विधायक के आने पर वो उनका खड़ा होकर स्वागत करें। साथ ही चाय नाश्ता भी कराएं। विधायकों को अधिकारी उच्च प्राथमिकता दें। यह आदेश यूपी के मुख्य सचिव की तरफ से जारी हुआ है।

योगी सरकार का अधिकारियों को फरमान, विधायकों का खड़ा होकर स्वागत करें

रिपब्लिक न्यूज की खबर के मुताबिक यह आदेश योगी सरकार के एक मंत्री की शिकायत के बाद जारी हुआ है। दरअसल मंत्री ने मुख्य सचिव को शिकायत करते हुए एक पत्र लिखा था कि जिसमें उन्होंने कहा था कि अधिकारियों को मंत्री के आगमन पर उन्हें उच्च प्राथमिकता देना चाहिए। अगर अधिकारी व्यस्त है तो उसे मंत्री को इस बात की जानकारी फोन पर देना चाहिए।

मंत्री की इस शिकायत के बाद ही मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक विशेष सूची सौंपकर नया फरमान जारी किया है। अब अधिकारियों को इस आदेश के मुताबिक ही मंत्रियों और विधायकों से पेश आना होगा। साथ ही कार्यालय मे आगमन पर उन्हें चाय नाश्ता भी कराना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+