यूपी में अब गायों के लिए होगी फ्री एम्बुलेंस सेवा, 15 मिनट में क्विक मेडिकल सर्विस

लखनऊ, 15 नवंबर: उत्तर प्रदेश में गंभीर बीमारियों से पीड़ित गायों के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए योगी सरकार 'अभिनव एंबुलेंस' सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह सेवा फ्री होगी और इसका उद्देश्य तुरंत मेडिकल सर्विस उपलब्ध कराना होगा, जिसकी सर्विस 24 घंटे एक्टिव रहेगी। इसी के साथ इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित होंगे। इलाज के अलावा गाय का गर्भाधान कराने की सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी।

Recommended Video

    Uttar pradesh: गायों के लिए होगी Free Ambulance Service, 15 मिनट में होगा इलाज | वनइंडिया हिंदी
    Cows Ambulance Service

    अब प्रदेश में किसी भी गाय के बीमार होने या फिर हादसे का शिकार होने की सूचना देने पर एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचेगी, जिसके जरिए गायों को वक्त पर सही इलाज मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिसंबर की शुरुआत में इस स्कीम का शुभारंभ कर सकते हैं। इस योजना की जानकारी प्रदेश के डेयरी विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा में दी।

    पशुपालन मंत्री ने बताया कि दिसंबर तक 515 एंबुलेंस तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 112 आपातकालीन सेवा की तरह नई सेवा गंभीर रूप से बीमार गायों के तुरंत इलाज मुहैया कराएंगी। उन्होंने आगे कहा कि एम्बुलेंस में एक पशु डॉक्टर और दो सहायक होंगे। इसका मकसद 15-20 मिनट के भीतर सूचना देने वाले स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं इसके लिए लखनऊ में एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

    वहीं उन्होंने कहा कि योगी सरकार गायों की नस्लों की सुधार के लिए 'एब्रियो ट्रांसप्लांट' की व्यवस्था भी पशुपालकों को उपलब्ध कराएगी। गायों की नस्ल और दूध की क्षमता में सुधार के लिए बीमार गायों के इलाज के अलावा मुफ्त उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य और भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से बांझ गायों को अधिक दूध देने वाले जानवरों में बदलने की उम्मीद है। मंत्री के अनुसार यह राज्य में आवारा गायों की समस्या का समाधान करेगा। बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना मथुरा समेत राज्य के आठ जिलों में शुरू की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+