Uttar Pradesh Foundation Day: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जानें UP की खास बड़ी बातें
Uttar Pradesh Foundation Day: उत्तर प्रदेश आज 24 जनवरी को अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश पौराणिक मंदिरों, क्षेत्रफल, जनसंख्या और समद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में अपनी परंपरा, संपन्न इतिहास, त्यौहारों, व्यंजनों पयर्टन स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के स्थापना के दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।
पीएम मोदी ने कहा "भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों को देखने वाली यह पवित्र भूमि पिछले आठ वर्षों से विकास के नए अध्याय रचने में लगी हुई है।" हर दृष्टि से समृद्ध उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर आइए जानते हैं यहां से जुड़ी अहम बातें...

उत्तर प्रदेश का इतिहास
22 मार्च 1902 में उत्तर प्रदेश की नींव यूनाइटेड प्रॉविंस ऑफ आगरा एंड अवध नाम से की गई। जनवरी 1921 में राज्य को नार्थ वेस्ट प्रोविंस नाम दिया गया था जिसे बदलकर यूनाइटेड प्रॉविंस (संयुक्त प्रांत) ऑफ आगरा एंड अवध रखा गया। पहले प्रदेश की राजधानी इलाहाबाद थी 1920 में राजधानी बदल कर लखनऊ कर दी गई।
कब मिला उत्तर प्रदेश नाम?
अप्रैल 1937 को राज्य का नाम यूनाइटेड प्रॉविंस रखा गया और भारत की आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को राज्य का नाम यूनाइटेड प्रॉविंस से बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। उसी समय से उत्तर प्रदेश की शार्ट यूपी के नाम पुकारा जाने लगा था।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने की शुरूआत कब हुई?
उत्तर प्रदेश का गठन तो 24 जनवरी 1950 को हुआ था लेकिन यूपी में स्थापना दिवस मनाने की शुरूआत 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की। हालांकि 1989 में पहले बार यूपी दिवस मनाया। अमरजीत मिश्र हर साल 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन करवाते थे लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी दिवस मनाने का प्रस्ताव खारिज हो गया।
उत्तर प्रदेश के नाम दर्ज ये रिकार्ड
- उत्तर प्रदेश देश का अकेला राज्य है जहां पर 5 इंटरनेशन एयरपोर्ट है।
- उत्तर प्रदेश में सबसे पुराना एयरपोर्ट इलाहाबाद में स्थित है। ये भारत के चार सबसे पुराने एयरपोर्ट में एक है।
- उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य है। 200 मिलियन से अधिक जनसंख्या के साथ ये भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यह भारत की लगभग 16.6% जनसंख्या है।
- उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है जिसकी सीमा 9 पड़ोसी राज्यों के साथ लगती है (उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़, पूर्व में बिहार और झारखंड) शामिल है।
- दुनिया का सबसे बड़ा हाईकोर्ट यहां पर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट को दुनिया के सबसे बड़े हाईकोर्ट की दर्ज मिला है। हलाहाबाद हाईकोर्ट देश का चौथा सबसे बड़ा होईकोर्ट है।
- दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुंभ मेला यूपी की प्रयागनगरी में लगत है। कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।
- उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल के मामले सबसे बड़े राज्यों में शामिल है।
- इसका क्षेत्रफल यूनाइटेड किंगडम के बराबर है। UK का क्षेत्रफल 242,495 वर्ग किमी है यूपी का क्षेत्रफल 243,290 वर्ग किमी है जो यूके से थोड़ा ही कम है। क्षेत्रफल के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
- उत्तर प्रदेश में पहली दर्ज मानव बस्ती लगभग 70 या 80 हजार साल पहले हुई थी।उत्तर प्रदेश से ही बनी पहली महिला सीएम
उत्तर प्रदेश ने दिए देश को 9 प्रधामनमंत्री
पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी , पीएम नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है।
उत्तर प्रदेश ने दी देश को पहली महिला CM और पहली दलित महिला CM
उत्तर प्रदेश से ही भारत को पहली महिला मुख्यमंत्री मिली। यूपी की पूर्व सीएम सुचेता कृपलानी भारत की पहली महिला सीएम थीं। 1995 में पहली दलित महिला सीएम भी यहीं से बनी। बसपा सुप्रीमों मायावती यूपी ही नहीं देश की पहली महिला दलित सीएम हैं।
देवताओं की जन्म भूमि उत्तर प्रदेश
कौशल सम्राज्य जो यूपी में था उसकी राजधानी अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ। मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ।
उत्तर प्रदेश सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों की जन्मभूमि
उत्तर प्रदेश देश के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों का घर उत्तर प्रदेश में रहा। जिसमें मगध, नंद, मौर्य, कुषाण, शुंग, मुगल आदि शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में बोली जाती है कई भाषाएं
उत्तर प्रदेश की अधिकारिक भाषा हिंदी है लेकिन यहां पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रमुख भाषाएं बोली जाती है। जिसमें (पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में अवधी बोली जाती है। पूर्व यूपी के भोजपुरी क्षेत्र में भोजपुरी, पश्चिमी यूपी के ब्रज क्षेत्र में ब्रज भाषा, बुंदेली, कन्नौजी, उर्दू समेत अन्य भाषाएं बोली जाती हैं।
उत्तर प्रदेश कृषि संपन्न राज्य
उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में गन्ना, चावल, मक्का, कपास आदि मुख्य फसलें हैं और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में गेहूं, चावल, आम, अमरूद, तिलहन, तम्बाकू, मूंगफली, आलू आदि मुख्य फसलें हैं। देश भर में उत्तपन्न होने वाले गन्ने का आधा उत्तपादन यूपी में होता है इसलिए उत्तर प्रदेश को "भारत का गन्ने का कटोरा" भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications