14 दिन पहले ही कर दी गई थी छात्र की हत्या, जलाकर पेड़ से लटका दिया था शव

उत्तर प्रदेश स्थित फतेहपुर जिले में संदिग्ध रूप से गायब हुए छात्र की हत्या के संबंध में स्थानीय पुलिस ने खुलासे किए हैं।

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी के जंगल में पेड़ से लटके मिले छात्र प्रशांत की हत्या चौदह दिन पूर्व ही कर दी गई थी। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने शनिवार को दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से गाजीपुर थानाध्यक्ष विद्याराम यादव ने शनिवार को बताया कि '15 नवंबर से गायब छात्र प्रशांत सैनी की हत्या चौदह दिन पूर्व ही कर दी गई और शव कहीं छिपा दिया गया था। बाद में उसके क्षत-विक्षत शव को डीजल तेल डाल कर जलाया गया और कंकाल को पेड़ से लटकाया गया है।'

murder

पुलिस ने की हत्या

उन्होंने बताया कि 'प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते छात्र को अगवा किया गया था। दावा किया कि छात्र के मोबाइल के नंबर को सर्विलांस में लगाया जा रहा है, इसके बाद जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।'

उधर, छात्र के पिता जुगुल किशोर सैनी ने बताया कि '16 नवंबर को खागा क्षेत्र की एक लड़की का फोन उसके फोन पर आया था। उसने पूछा था कि 'प्रशांत कहां है, उसका फोन बंद है।' तब उसे बताया था कि 'वह गायब है।'

छात्र के पिता ने बताया कि 'यह लड़की घटना से कुछ दिन पूर्व गंभरी गांव अपनी रिश्तेदारी में आई थी, तभी से प्रशांत से फोन पर बात करने लगी थी।'

पिता ने जाहिर किया शक

जुगुल किशोर ने शक जाहिर किया कि 'इसी वजह से शायद प्रशांत की हत्या की गई होगी।' जुगुल किशोर ने बताया कि 'बेटा स्कूली ड्रेस में बस्ता लेकर विद्यालय गया था, उसका मोबाइल और बस्ता अभी नहीं मिला है।'

उधर, जाफरगंज के सीओ मदन सिंह का कहना है कि 'छात्र के शव में घरेलू कपड़े थे, इससे साफ जाहिर है कि छात्र अपने घरेलू कपड़े बस्ते में लेकर गया होगा। फिलहाल, मामले की जांच कई बिंदुओ पर केन्द्रित है, जल्द खुलासा किया जाएगा।'

बता दें कि पास के ही शाखा इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र प्रशांत 15 नवंबर को ही संदिग्ध अवस्था में गायब हो गया था।

जब काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी प्रशांत का कुछ पता नहीं चला तो 18 नवंबर पिता जुगुल किशोर ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+