यूपी बजट 2018: शिक्षा को लेकर योगी सरकार के बड़े ऐलान, कक्षा 1 से 8 तक की किताबें-ड्रेस फ्री
Recommended Video

लखनऊ। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को योगी सरकार का पहला पूर्ण बजट को पेश किया। योगी सरकार ने अपने इस बजट में शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले साल की तुलना में 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने बजट भाषण में कहा कि, सरकार इस बजट में 'सर्व शिक्षा अभियान' के लिए 18 हजार 167 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क किताबों के लिए सरकार ने 76 करोड़ और यूनिफॉर्म के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया है।

योगी सरकार ने बजट में मिड डे मील पर भी विशेष ध्यान दिया है। यूपी सरकार ने बजट में मिड डे मील के लिए 2 हजार 48 करोड़ रुपए, फल वितरण के लिए 167 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यूपी सरकार ने इस बजट में माध्यमिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है। सरकार ने 2018-19 में माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 480 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
वहीं सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल विद्यालय पर 26 करोड़, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 167 करोड़ रुपए, अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना के लिए 21 करोड़, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 8 हजार 815 करोड़ रुपए की रकम को तय किया गया है।
इस बजट में महिला शिक्षा पर योगी सरकार विशेष ध्यान देने वाली है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 'सबला योजना' के लिए 351 करोड़ रुपए और बाल पुष्टाहार के लिए 3 हजार 780 करोड़ रुपए की रकम को तय किया है। आपको बता दें कि पिछले बजट में योगी सरकार ने शिक्षा बजट में नौ हजार करोड़ रुपए घटा दिए थे। जिसके बाद योगी सरकार को काफी अलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications