The Kerala Story: यूपी में टैक्स फ्री की जाएगी 'द केरल स्टोरी', पूरे मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे CM योगी
The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं।

The Kerala Story: तमाम विवादों के बीच फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। रिलीज होते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
वहीं, अब 'द केरल स्टोरी' को मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए है। साथ ही, सीएम योगी पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म को देखेंगे।
Recommended Video
ऐसा बताया जा रहा है कि यूपी नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ 'द केरल स्टोरी' देखेंगे। बता दें, द केरल स्टोरी फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है। हालांकि, इस फिल्म को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है।
'द केरल स्टोरी' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी और रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कुछ राज्यों में दुष्प्रचार भी जारी है। इस सबके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदा शर्मा की 'दे केरल स्टोरी' फिल्म साल 2023 में तगड़ी ओपनिंग करने वाली पांच फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। वहीं, इसने अब एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वहीं, अब द केरल स्टोरी के क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी मिलने का मामला भी सामने आया है। धमकी देने वाले शख्स ने क्रू से कहा है कि उन्होंने फिल्म की कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया और उन्हें अकेले घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस ने क्रू मेंबर को सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम आलोचना और विवादों के बावजूद रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। द केरल स्टोरी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के तीसरे दिन ये फिल्म करीब 35.25 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 8.03 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को 11.22 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यह फिल्म दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। दर्शकों के रिएक्शन देखकर लगता है कि फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications