UP Budget 2023: विधानसभा में भारी हंगामा, पोस्टर लेकर सपा विधायकों ने लगाए 'राज्यपाल गो बैक' के नारे

Uttar Pradesh Budget 2023:बजट सत्र सोमवार को दोनों सदनों- विधान सभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। बजट 22 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे।

UP Budget 2023

Uttar Pradesh Budget 2023: उत्तर प्रदेश में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने "राज्यपाल गो बैक" के नारे लगाएं। "राज्यपाल गो बैक" के नारे के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) सांसदों ने विधानसभा में तख्तियां भी दिखाईं। इससे पहले आज सुबह सपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Recommended Video

    यूपी विधानसभा में अभिभाषण के दौरान हुआ हंगामा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा था कि 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए।

    सदन की कार्यवाही से पहले सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

    उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को परिसर के बाहर किसानों, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

    पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा कि वे चाहते हैं कि सत्र चले ताकि वे जनहित के मुद्दों को उठा सकें।

    अखिलेश यादव बोले- ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने...

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है।''

    अखिलेश यादव ने कहा, ''कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हाल ही में एक मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। क्यों? राज्य सरकार, प्रशासन और बुलडोजर के कारण। आप बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं, इस उम्मीद में कि निवेश आएगा। आप लोगों को सपने दिखा रहे हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+