यूपी में दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गज आमने-सामने, जेल में बंद आजम खान की किस्मत दांव पर
लखनऊ, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 55 विधानसभा सीटों पर हो रहा है। दूसरे चरण में 9 जिलों में मतदान हो रहा है, जिसमे सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर शामिल है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो दूसरे चरण में 2017 में भाजपा ने 55 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी,जबकि सपा के खाते में 13 और बसपा के खाते में सिर्फ दो सीटें आई थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी दूसरे चरण के मतदान में अपने पुराने रिकॉर्ड को कायम करने की कोशिश करेगी तो वहीं सपा को सरकार में वापसी करने के लिए दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान
बेहट, नाकुर, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर, मनिहरन (एससी), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुर्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद शहर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, असमोली, संभल, सुआर, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनौरा, नौगवा सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवां, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मिरगंज, भोजिपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिठरी, चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, ओनला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवयां, शाहजहांपुर, ददरौल
रामपुर से आजम खान की किस्मत दांव पर
दूसरे चरण में कई हाई प्रोफाइल नेता मैदान में हैं, ऐसे में यह चरण सभी दलों के लिए काफी अहम हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिग्गज नेता भी मैदान में हैं जोकि मौजूदा सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान रामपुर सीट से मैदान में हैं। जोकि जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। आजम खान कांग्रेस नेता काजिम अली खाान के खिलाफ मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने आकाश सक्सेना को आजम खान के खिलाफ उतारा है।
देवबंद और शाहजांपुर में मुकाबला काफी दिलचस्प
देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा और सपा में कड़ा मुकाबला है। यहां भाजपा ने बृजेश सिंह रावत को सपा के कार्तिकेय राणा को मैदान में उतारा है। अहम बात यह है कि यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन दोनों ही पार्टियों ने हिंदू नेताओं को मैदान में उतारा है। देवबंद में इस बार एआईएमआईएम ने उमेर मदनी को टिकट दिया है, वह मदनी परिवार से आते हैं और उनका इस क्षेत्र में दबदबा है। शाहजांपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना मैदान में हैं। जिन्होंने 1987 से 2017 तक लगातार आठ बार यहां से जीत दर्ज की है। सुरेश खन्ना के खिलाफ सपा ने तनवीर खान र बसपा ने मोहम्मद असलम खान को मैदान में उतारा है।
सुआर और शाहजहांपुर नगर से कड़ा मुकाबला
सुआर विधानसभा सीट से सपा ने मौजूदा विधायक अब्दुल्ला आजम खान को उतारा है। उनके खिलाफ बसपा के अद्यापक शंकर लाल सैनी हैं। भाजपा के सहयोगी दल अपना दल ने हैदर अली खान यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं शहारनपुर नगर से सपा ने मौजूदा विधायक संजय गर्ग को उतारा है तो भाजपा ने राजीव गुंबेर, कांग्रेस ने सुखविंदर कौर और बसपा ने मनीष को मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications