UP Election Result 2022: बुंदेलखंड में भाजपा ने हासिल किए 46% वोट, कर दिया सबका सफाया
लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब सबकी नजर आज सामने आने वाले नतीजों पर हैं। यूपी के रुझानों में बीजेपी एक बार फिर बाजी मारती नजर आ रही हैं, वहीं सपा ने भी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीटों की सैंचुरी लगा दी है। यूपी के चर्चित जिलों में से एक बुंदेलखंड में बीजेपी ने विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया है। सामने आ रहे रुझानों से वोट शेयर पर नजर डालें तो बीजेपी के खाते में 46 फीसदी वोट आते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भी बीजेपी ने बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी कुछ वैसी ही तस्वीर बनती नजर आ रही हैं। रुझानों के मुताबिक बुंदेलखंड में वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 46%, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 30%, मयावती की बसपा को 18%, कांग्रेस के खाते में 2% और अन्य के हिस्से में 4 फीसदी वोट आते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं, स्पष्ट तस्वीर के लिए रिजल्ट का इतंजार करना होगा। रुझानों के सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव रिजल्ट 2022 : यूपी की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह की सीट पर क्या है हाल, जानिए
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक की मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। रुझानों की मानें तो यूपी में बीजेपी 267 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन ने 123 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बहुजन समाज पार्टी 5 और कांग्रेस सहित अन्य दल 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरण के तहत विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें 10 फरवरी को पहले चरण और 7 मार्च को आखिर चरण की वोटिंग हुई। 7 मार्च की शाम को ही जारी एग्जिट पोल के नतीजों में दावा किया गया है कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications