यूपी चुनाव रिजल्ट 2022 : यूपी की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह की सीट पर क्या है हाल, जानिए
बलिया जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा की लड़ाई दिखी। बलिया सदर सीट पर पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह नारद राय को भारी मतों से हरा रहे हैं।
नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं। अगले कुछ घंटों में प्रदेश की अधिकतर सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। एक्जिट पोल के अनुमान लगभग सच साबित होते दिख रहे हैं. बलिया जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर सपा और भाजपा की लड़ाई दिख रह है। मतगणना जारी है। आइए जानते हैं बलिया सदर सीट ताज स्थिति ( UP Assembly Alections Results 2022) जहां से पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह चुनावी मैदान में हैं।

बलिया विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा का आमना समाना है। शुरुआती रुझानों में यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी लेकि अब भाजपा के दया शंकर सिंह 102965 मत पाकर सपा प्रत्याशी से काफी आगे निगल गए हैं। वहीं सपा के उम्मीदवार नारद राय को अब तक 76356 प्राप्त हुए हैं। दयाशंकर सिंह से लगातार सपा प्रत्याशी नारद राय पिछड़ते जा रहे हैं।
पिछली बार यहां बीजेपी से आनंद स्वरूप शुक्ला भारी मतों से जीते थे लेकिन इस बार यहां का चुनाव समीकरण बदला हुआ है। आखिरी वक्त में आनंद स्वरूप शुक्ला का चुनाव क्षेत्र बदलने से भाजपा पर भारी असर पड़ रहा है। शुरुआती रुझानों में तो सपा प्रत्याशी नारद राय दयाशंकर सिंह को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे थे लेकिन अब वे 7558 मतों से पीछे हो गए हैं।
बलिया सदर विधानसभा सीट के रुझान
शाम 05: 40 तक अपडेट
दयाशंकर सिंह (भाजपा)----- 73338 मत
नारद राय (सपा) ----------54285 मत
शिवदास प्रसाद (बसपा)-----6508
शाम 06: 00 तक अपडेट
भाजपा-----89208 मत
सपा--------67383 मत
बसपा----- 8742 वोट
कांग्रेस-----182 वोट
शाम 10: 00 तक अपडेट
भाजपा-----102965 मत
सपा--------76356 मत
बसपा----- 9936 वोट
कांग्रेस-----2136 वोट












Click it and Unblock the Notifications