अमित शाह ने जारी किय यूपी में भाजपा का घोषणा पत्र, बोले- हमने 2017 के 92 फीसदी संकल्प को किया पूरा

लखनऊ, 08 फरवरी। गृहमंत्री अमित शाह नेआज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र को पहले सोमवार को जारी करने का फैसला लिया था लेकिन लता मंगेशकर के निधन की वजह से इसे टाल दिया गया था।

amit shah

Recommended Video

    UP Election 2022: BJP का घोषणा पत्र आज जारी करेंगे Amit Shah, ये होगा फोकस | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा का घोषणा पत्र लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 को जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला यह घोषणा पत्र है। हमने पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो संकल्प पत्र रखा था उन सभी संकल्पों को पूरा करके दिखाया है। हमने इस बार जो संकल्प लिए हैं उसे भी करके दिखाएंगे। वहीं इस दौरान अमित शाह के साथ मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में पूरी धूम-धाम से कांवड़ यात्रा निकलती है, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। यह डबल इंजन की सरकार है जो किसान, गरीब, महिलाओं सबको फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान कर के दिखाया है नाम के चुनावी गाने को भी लॉन्च किया।

    इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2014 में ही संकेत दे दिया था कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। हमने उस वक्त घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया था। यह यूपी को सुरक्षित करने, विकसित करने, प्रदेश के भविष्य को संवारने, प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का हमने संकल्प लिया था। हमारे संकल्प पत्र को स्वीकार करते हुए प्रदेश की जनता ने 300 से ज्यादा सीटें देकर सरकार बनाने का काम किया। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया, 2017 से 2022 तक भाजपा की योगी सरकार ने प्रदेश को नई दिशा दी। पांच साल उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास के पांच साल रहे हैं, ये उपलब्धियों के साल रहे हैं।

    अमित शाह ने कहा कि 2017 में हमने 212 संकल्प लिए थे उसमे से 92 फीसदी संकल्प को हमने समाप्त किया है। यह भजाजपा की कार्य संस्कृति है कि जो हम कहते हैं वो करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संकल्प पर प्रदेश की जनता विश्वास करेगी और हमे सरकार बनाने का मौका देगी। हमने हर क्षेत्र के अंदर हमने हमारे संकल्पों को पूरा किया है, आगे भी इसे बरकरार रखेंगे। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में खेती के लिए, किसानों के लिए काम किया है। पीएम ने किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपए भेजने का काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+