इटावा: ऑटो और डंफर की जबर्दस्त टक्कर, 5 की मौत, 5 घायल
मिली जानकारी के मुताबिक सूचना देने के बाद पुलिस अगर समय से पहुंच जाती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी
नई दिल्ली। इटावा के सब्दलपुर में भयंकर हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल लखना मन्दिर का दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी ऑटो को डंफर ने टक्कर मार दी। मिली खबर के मुताबिक चकरनगर की साइड से ऑटो लखना की तरफ जा रहा था और डंपर लखना से चकरनगर की तरफ को आ रहा था। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई।

जब इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली तो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने की बात भी कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थाना लवेदी पुलिस और संबंधित कोई भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे जिस वजह से तीन घायल लोग बुरी तरह से तड़पते हुए नजर आए । 1 घंटे के बाद दूसरे थाने के थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक सूचना देने के बाद पुलिस अगर समय से पहुंच जाती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इलाके में मातम का माहौल है और पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications