अब सोशल मीडिया पर मिलेगी यूपी सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के तमाम अधिकारियों को सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल करने पर दिया जोर, बोले इन माध्यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाए सरकार की योजनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के तमाम अधिकारियों को जनता की समस्या को और बेहतर तरीके से सुलझाने को कहा है, उन्होंने इसके लिए तमाम अधिकारियों को सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने को कहा है। उन्होंने तमाम अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को और लोकप्रिय करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य नए मीडिया के माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा।

yogi adityanath

मुख्यमंत्री ने बुधवार को देर रात की गई बैठक में तमाम विभाग के अधिकारियों को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है, ऐसे में सरकार को भी अपने रास्ते बदलने की जरूरत है, पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए नए वर्क कल्चर को अपनाने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी लोगों के हितों के लिए योजनाएं चल रही हैं उसे जनता तक पहुंचाएं।

तमाम अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रभावी तरीके से विकास के कामों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने को कहा है। इसके लिए फेसबुक, ट्विटर जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करने पर भी उन्होंने जोर दिया। ऐसा करने से लोगों को इस बात की जानकारी मिलेगी कि उनके लिए क्या योजना चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास, ऐसे में सरकार के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमें उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर दिखाना है।

इसे भी पढ़ें- SSP लव कुमार का तबादला सजा है या इनाम

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से एक योजना को बनाने को कहा जिसके जरिए प्रदेशभर के लोगों जन संघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के मौके पर लोगों को तमाम योजनाओं की जानकारी दी जा सके। उन्होंने इसके साथ ही स्वच्छ भारत के अभियान को भी आगे बढ़ाने को कहा। इसके अलावा दलितों, गरीबों, और दबे-पिछेड़ शोषित वर्ग के लिए इन योजनाओं को पहुंचाने का खाका तैयार करने का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+