UPTET-2018: 30 नवंबर को जारी होगी संशोधित Answer-Key

इलाहाबाद। UPTET 2018 की संशोधित आंसर की 30 नवंबर को जारी की जा सकती है। दरअसल, 18 नवंबर को संपन्न हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की आंसर-की को लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई थीं। जिसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कराए जाने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा आज (30 नवंबर) को संशोधित आंसर-की जारी की जायेगी। अभ्‍यर्थी यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से संशोधित आंसर-की देख सकेंगे।

uptet 2018 Final Answer Key on 30 november 2018

जानकारी देते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि आंसर की के सापेक्ष जो भी आपत्तियां आई थी उनका विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा निस्तारण कर दिया गया है। संशोधित आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। अभ्यर्थी वहां से अपनी आंसर की देख सकते हैं।

अलग अलग आ सकता है रिजल्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नों को लेकर बहुत अधिक संख्या में आपत्ति आई है। हालांकि निस्तारण के बाद अब संभावना यह है कि प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर दोनों परीक्षा की संशोधित 'आंसर-की' तो वेबसाइट पर एक साथ जारी की जाएगी। लेकिन संशोधित आंसर की जारी किए जाने के बाद प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर कर रिजल्ट अलग-अलग घोषित किया जाएगा। संभावना है कि दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह के बीच रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जायेगा। फिलहाल 4 दिसंबर को रिजल्ट प्रस्तावित किया गया है।

कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस बार कुल 1783716 अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था। इनके लिए कुल 2070 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा देने के लिए 94 फ़ीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1170786 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 11 लाख 1710 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए यानी कुल 69076 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 612930 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें 93 फीसद अभ्यर्थी यानी 570024 अभ्यर्थी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+