UPSSSC Lekhpal Recruitment: यूपी में आ गई लेखपाल की सबसे बड़ी भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी होगी सैलरी?
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में 'लेखपाल' की कुर्सी आपका इंतज़ार कर रही है। UPSSSC ने 7,994 पदों का पिटारा खोल दिया है। अगर आपके पास PET-2025 का स्कोर है और आंखों में सरकारी नौकरी का सपना, तो कमर कस लीजिए। साल 2026 की शुरुआत एक नई 'वर्दी' और दमदार 'सैलरी' के साथ करने का मौका हाथ से न जाने दें!
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयु सीमा की बात करें तो, 1 जुलाई 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।

UPSSSC Lekhpal Recruitment: लेखपाल भर्ती को लेकर जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 दिसंबर 2025 से
- अप्लाई करने की लास्ट डेट: 28 जनवरी 2026
- फॉर्म में गलती सुधारने (Correction) की डेट: 4 फरवरी 2026 तक
Lekhpal Recruitment: कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility)
- 1. PET 2025 स्कोर: आपने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी हो। आपके पास वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। (जिनका स्कोर 0 या नेगेटिव है, वो बाहर हो जाएंगे)।
- 2. क्वालिफिकेशन: आप 12वीं पास (इंटरमीडिएट) होने चाहिए।
- 3. उम्र (Age): 18 से 40 साल के बीच। (SC/ST/OBC को सरकारी नियम के अनुसार छूट मिलेगी)।
UPSSSC Lekhpal Recruitment: सैलरी और फीस
- सैलरी: ₹21,700 से ₹69,100 के बीच।
- एप्लीकेशन फीस: सिर्फ ₹25 (सभी कैटेगरी के लिए)।
UP Lekhpal Bharti: एग्जाम पैटर्न: कैसा होगा पेपर?
सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
- कुल सवाल: 100
- कुल नंबर: 100
- समय: 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: जी हां, संभलकर जवाब देना होगा!
पेपर में इन टॉपिक्स से सवाल आएंगे:
- UP स्पेशल: 20 अंक (सबसे ज्यादा वेटेज!)
- कंप्यूटर/IT: 15 अंक
- हिंदी & डेटा इंटरप्रिटेशन: 10-10 अंक
- GS (इतिहास, भूगोल, संविधान, साइंस, करंट अफेयर्स): 5-5 अंक के छोटे सेशन्स
पदों का गणित (Category-wise Vacancy)
कुल 7,994 पदों का हिसाब-किताब कुछ ऐसा है:
- जनरल (General): 4,165
- ओबीसी (OBC): 1,441
- एससी (SC): 1,446
- EWS: 792
- ST: 150
- (महिलाओं के लिए 1,592 सीटें रिजर्व हैं!)
खास बातें जो मिस न करें (Must Know)
- 1. PET शॉर्टलिस्टिंग: फॉर्म तो कोई भी PET देने वाला भर सकता है, लेकिन एग्जाम देने वही जाएगा जिसे आयोग PET के नंबरों के आधार पर बुलाएगा।
- 2. सर्टिफिकेट: आपके पास 28 जनवरी 2026 तक सभी मार्कशीट और रिजर्वेशन सर्टिफिकेट होने चाहिए।
- 3. EWS वाले ध्यान दें: आपका सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच का बना होना चाहिए।
- 4. एक्स्ट्रा फायदा (Weightage): अगर आपने NCC 'B' सर्टिफिकेट लिया है या 2 साल सेना में रहे हैं, तो आपको प्राथमिकता मिलेगी।
आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट [upsssc.gov.in](http://upsssc.gov.in) पर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications