UPPSC Vacancy 2025: जल्द कर लें आवेदन, ये होंगे पात्र, जानिए कब है अंतिम तिथि?
UPPSC 2025 Vacancy Notification Job In UP Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं। इसके साथ ही प्रदेश के उन लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो पीसीएस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइए जानते हैं आवेदन कब से शुरू है,अंतिम तिथि क्या है और कौन पात्र होंगे?
20 फरवरी से शुरू है आवेदन
यूपी पीसीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन 20 फरवरी को ही जारी हो चुका है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 24 मार्च तक आवेदन करना होगा। 24 मार्च आखिरी तारीख है। फॉर्म में 2 अप्रैल तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

Job In UP: यहां होने जा रही 10 हजार पदों पर भर्ती, जल्द कर लें यह काम, ये होंगे पात्र
पिछली बार से कम है सीट
इस बार आयोग ने पिछली बार की तुलना में अभ्यर्थियों को कम सीटें दी हैं। पिछली बार जहां 220 सीटें थीं वहीं इस बार सिर्फ 200 सीटें हैं।
UP News: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी का खास प्लान, भूल से भी न करें ये काम, होगी कार्रवाई
ये होंगे पात्र
अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। कुछ पदों के लिए लॉ , तो कुछ के लिए बीकॉम होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इसके लिए आवेदन शुल्क देना होना। जो सामान्य और ओबीसी के लिए 125 रुपए, एससी एसटी के लिए 65 रुपए और दिव्यांग के लिए 25 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications