UPPCS 2022 Result: पिता की प्रेरणा से प्रतीक्षा पांडेय बनीं प्रशासनिक अफसर, जानिए कैसे मिली सफलता
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के 2022 के परीक्षा परिणाम में प्रतीक्षा पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की प्रतीक्षा ने दूसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की।

Pratiksha Pandey Topper UPPCS 2022: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPCS) ने PCS 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आयोग ने सात महीने के भीतर ही परिक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में भी ऐसा पहली बार हो रहा है कि यूपी के 67 जिलों के प्रत्याशी सफल हुए हैं। इसी कड़ी में लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय ने UPPCS के रिजल्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतीक्षा ने बताया कि वह पिता की प्रेरणा से ही प्रशासनिक अफसर बनने में सफल रही हैं।
दूसरे प्रयास में मिली प्रतीक्षा को सफलता
UPPCS 2022 का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में प्रतीक्षा को दूसरा स्थान मिली है। प्रतीक्षा यूं तो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की छात्रा रही हैं लेकिन पिता की प्रेरणा और मोटिवेशन की वजह से उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं का रुख किया। लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाली प्रतीक्षा के परिवार में भाई, भाभी और पिता सभी इंजीनियर हैं। परिवार के इस माहौल से बाहर निकलकर प्रतीक्षा ने पिता के सपने को पूरा करने का काम किया है।
परिवार को दिया अपनी सफलता का श्रेय
प्रतीक्षा कहती हैं कि इस चैजेंज को स्वीकार तो कर लिया लेकिन शुरुआती दौर में थोड़ी नर्वस थी लेकिन पहली बार परीक्षा देने के बाद आत्मविश्वास आ गया था कि मैं इस परीक्षा को क्रेक कर सकती हूं। प्रतीक्षा पहले अटेम्प्ट में प्री परीक्षा क्वालिफाई करने में कामयाब रहीं थीं। दूसरी बार उन्होंने मेन्स के साथ ही इंटरव्यू भी पास कर लिया और दूसरी रैंक लाने में सफल रही हैं। प्रतीक्षा इस सफलता का श्रेय अपने पिता और परिवार को देती हैं।
धैर्य रखें, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी
प्रतीक्षा हालांकि UPPCS की परीक्षा करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को भी मैसेज देना नहीं भूलती हैं। प्रतीक्षा ने कहा कि कोई भी टारगेट पूरा किया जा सकता है बशर्ते उसे हासिल करने में पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए। इसलिए यदि इस दौरान एक दो बार निराशा हाथ लगे तो घबराना नहीं चाहिए। बस अपनी मेहनत पर विश्वास कर इसमें तब तक लगा रहना चाहिए जब तक यह हासिल नहीं हो जाता है।

बेटी ने पूरा किया पिता का सपना
प्रतीक्षा पांडेय के एकेडमिक बैकग्राउंड पर नजर डालें तो उन्होंने 2016 में बीटेक में एडमिशन लिया था। लेकिन इस परीक्षा में वैकल्पिक विषय में समाजशास्त्र का चयन किया था। और इसी में उनको सफलता भी मिल गई। इस सफलता में उनके पिता पीएन पांडेय का भी अहम योगदान है। पीएन पांडये ने बताया कि बेटी का झुकाव भी इंजीनियरिंग की तरफ ही था लेकिन उसे प्रशासनिक सेवा की तरफ जाने के लिए प्रेरित किया और मुझे खुशी है कि बेटी ने वह मुकाम हासिल कर लिया है जो मेरी इच्छा थी।
शुक्रवार को आयोग ने घोषित किया था परिणाम
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम घोषित शुक्रवार देर शाम को घोषित कर दिया था। इसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। टॉप 10 में आठ लड़कियों ने बाजी मारी है। आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।
टॉप 10 में आठ महिलाएं शामिल
टॉप 10 में आठ महिलाएं, दो पुरुष UPPCS के अंतिम परिणाम में टॉप 10 में आठ महिलाएं, दो पुरुष हैं। जबकि Top 20 में 12 महिलाएं, आठ पुरुष हैं। SDM के तौर पर 19 महिलाएं और 20 पुरुष अधिकारी चुने गए हैं। जबकि Dy. SP के पद पर 26 महिलाएं और 67 पुरुष अधिकारियों का चयन हुआ है। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में 110 महिलाएं, 254 पुरुष हैं।












Click it and Unblock the Notifications