UP Board Topper 2024: कौन है यूपी बोर्ड 12वीं का टॉपर शुभम वर्मा, किस विषय में कितने आए नंबर, देखें मार्कशीट

UP board Topper 2024 Class 12th: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने शनिवार (20 अप्रैल) को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं में इस बार सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शुभम वर्मा ने टॉप किया है।

Shubham Verma Class 12th Topper

Who is Shubham Verma: कौन है शुभम वर्मा?

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। शुभम वर्मा के 500 में से कुल 489 नंबर आए हैं।

शुभम वर्मा सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं। शुभम वर्मा के पिता का नाम राजेश कुमार और माता का नाम सरोज कुमारी है। शुभन के पिता किसान हैं।

शुभम ने कहा, ''मेरे माता-पिता किसान हैं। मेरी शिक्षा के लिए उन्होंने बहुत कठिनाइयों का सामना किया और मुझे इस स्कूल तक पहुंचाया है।''

शुभम ने कहा कि, ''मैं एक आईएएस (IAS) अधिकारी बनना चाहता हूं।''

शुभम वर्मा ने टॉप करने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि, ''आप सभी के आशीर्वाद से आज मैं यूपी बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया हूं, इस अवसर पर राज्य के कोने-कोने से जो बधाई मिल रही है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा, माता पिता और आप सभी आशीर्वाद से मैंने आज ये कर दिखाया है।''

Shubham Verma Class 12th Topper

Shubham Verma Markhsheet: शुभम वर्मा की मार्कशीट

विषय नंबर
1.अंग्रेजी (English) 98
2.हिंदी (Hindi) 98
3.भौतिक विज्ञान (Physics) 67
4.रसायन विज्ञान (Chemistry) 67
5.गणित (Mathematics) 99

ये भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 82.60% रहा रिजल्ट, ऐसे चेक करे मार्कशीट

UP board 12th Topper 2024 List: 12वीं में टॉप-10 में शामिल छात्रों को कितने नंबर मिले?

टॉपर लिस्ट (छात्रों के नाम) नंबर (500 में)
शुभम वर्मा (सीतापुर) 489
विष्णु चौधरी (बागपत) 488
काजल सिंह (अमरोहा) 488
राज वर्मा (सीतापुर) 488
कशिश मौर्य (सीतापुर) 488
चार्ली गुप्ता (सिद्धार्थ नगर) 488
सुजाता पांडे (देवरिया) 488
शीतल वर्मा (सीतापुर) 487
कशिश यादव (रायबरेली) 487
आदित्य कुमार यादव (कानपुर) 487

UP board: कैसे चेक करें रिजल्ट

• यूपी बोर्ड के 10वीं या 12वीं का रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर आपको 10वीं या 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक मिलेगा।

रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर सबमिट करें।

इसके बाद रिजल्ट आपके होमपेज पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+