UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 82.60% रहा रिजल्ट, ऐसे चेक करे मार्कशीट
UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड में इस बार 12वीं में 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों का लड़कों से ज्यादा अच्छा रिजल्ट आया है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 77.78 प्रतिशत लड़के और 88.4 2 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इंटर में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है।
UP Board 12th Result 2024 How To Check: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
• यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के लिए सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
• होमपेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
• लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और बाकी डिटेल सबमिट करें।
• इसके बाद लिंक आपके होमपेज पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट ले लें।
• इस डायरेक्ट लिंक पर छात्र अपना मार्कशीट चेक कर सकते हैं
https://testservices.nic.in/result/IntermediateResult.aspx
सीएम योगी ने सभी छात्रों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आने पर छात्रों को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर सीएम योगी ने लिखा, ''माध्यमिक शिक्षा परिषद, उप्र की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। माँ शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे!''












Click it and Unblock the Notifications