UP: CM योगी ने 100 दिनों के भीतर लिए कई बड़े फैसले, जानिए इनमें क्या रहा खास

लखनऊ, 01 जुलाई: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को 5 जुलाई को 100 दिन पूरे होने वाले हैं। योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी अपने काम से अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक के पसीने छुड़ाए हैं। योगी ने पिछले 100 दनों के भीतर सरकार में कई कदम उठाए हैं। यूपी में पहली कैबिनेट में फ्री राशन के फैसले के बाद अब राज्य में निवेश लाने के लिए पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। इसमें देश ही नहीं दुनिया के कई नामी गिरामी उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था। अब सरकार अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। आज हम बात करेंगे योगी के उन 5 बड़े कामों की जो सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं।

100 दिनों में बीजेपी के संकल्प पत्र पर योगी का फोकस

100 दिनों में बीजेपी के संकल्प पत्र पर योगी का फोकस

उत्तर प्रदेश में तीन महीने पहले ही चुनाव हुए थे। चुनाव के दौरान बीजेपी ने जनता से चुनावी वादे किए थे। इस चुनावी वादे को संकल्प पत्र के तौर पर जनता के सामने रखा गया था और सरकार ने वादा किया था कि इन वादों को संकल्प मानते हुए इसे पूरा किया जाएगा। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपने पहले बजट में ही संकल्प पत्र में किए गए 94 वादों को पूरा करने काम किया था। योगी ने इसका जिक्र करते हुए कहा था कि बाकी के वादों को भी सरकार जल्द पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

UP में 3 महीने के लिए मुफ्त राशन बढ़ाया

UP में 3 महीने के लिए मुफ्त राशन बढ़ाया

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद सरकार ने सबसे पहला और बड़ा काम तीन महीने का राशन बढ़ाकर किया। इससे उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लोगो को फायदा मिला। अब सरकार ने अपने इस एजेंडे को आगे बढ़ते हुए इसे 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। इससे जनता के बीच एक अच्छा संदेश गया है। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में सरकार की इस योजना को और आगे तक खिसकाया जा सकता है। इस फैसले से यूपी की जनता को राहत मिली है। ये फैसला पहली कैबिनेट के दौरान ही लिया गया था जिसमें तीन महीने के लिए राशन बढ़ाने की घोषणा की गई थी।

कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी मंडल की जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी मंडल की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में 3 महीने पहले योगी की सरकार बनने के बाद योगी ने एक और बड़ा कदम उठाया। हालाकि योगी के इस कदम को 2024 को ध्यान रखते हुए लिया था। सरकार ने यूपी के 18 मंडलों में 18 मंत्रियों की तैनाती की गई। सभी मंत्रियों ने अपने अपने मंडलों का दौरा कर अपना रिपोर्ट सीएम को सौंपी थी। इन सभी मंत्रियों ने अपने जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी। मंत्रियों के पहले दौर के बाद ही सीएम ने सभी मंत्रियों के जिलों में परिवर्तन कर दिया था। अब मंत्री नए सिरे से अपने प्रभार वाले जिलों में जुटे हुए हैं।

योगी ने सभी मंत्रियों को पकड़ाया टास्क

योगी ने सभी मंत्रियों को पकड़ाया टास्क

अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी सीएम योगी ने अपने मंत्रियों और विभागों के लिए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की थी। ठीक उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी योगी ने मंत्रियों को 100 दिन, 6 महीने, 1 वर्ष का टारगेट पकड़ाया और लगातार उसकी समीक्षा बैठकें भी की। इससे मंत्रियों के कामकाज के तरीकों में सुधार देखने को मिला है। सभी मंत्री अब मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपने काम में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही सभी मंत्रियों को सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी को अपने अपने जिलों में रहने के लिए कहा गया है।

इन्वेस्टर समिट के जरिए निवेश लाने की कवायद

इन्वेस्टर समिट के जरिए निवेश लाने की कवायद

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को लेकर काफी कदम उठाए गुर हैं। पहली सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में 75 हजार करोड़ का निवेश हुआ था। इसके बाद योगी की दूसरी सरकार में भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का अयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई नामी उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश में तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का अयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में 80 हजार की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। अगले पांच साल में इन परियोजनाओं को धरातल पर उतरने की कोशिश की जायेगी। इससे पहले योगी के पहले कार्यकाल में भी 2 बार इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें-मेधावी छात्रों से सीएम योगी ने गोरखपुर में किया संवाद, बोले- 'जीवन में किसी चीज को छोटा मत समझिए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+