यूपी योगी सरकार ने पूर्व IAS अभिषेक सिंह की नौकरी पर बहाली से किया इनकार
2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राजनीति में एंट्री करने के लिए इस्तीफा दिया था क्योंकि वो आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री करना चाहते थे।
वहीं अब चुनाव के बाद वो अपनी आईएएस की नौकरी में बहाली चाहते हैं लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रतिनिधित्व वाली सरकार ने उनकी वापसी की संभावना पर ब्रेक लगा दिया है।

अभिषेक सिंह ने आवेदन देकर अपना इस्तीफा वापस लेने और बहाली की इजाजत मांगी थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी दलील ठुकरा दी है।
बता दें आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे थे। अभिषेक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और उन्हें भाजपा का टिकट मिलने का भी भरोसा था।
इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव की घोषणा से पहले पूरे पन्ने का विज्ञापन जारी किया और स्थानीय लोगों के लिए अयोध्या के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की। हालाँकि, उन्हें चुनाव में टिकट नहीं मिला और उनकी उम्मीदें धराशायी हो गईं।
अभिषेक सिंह को 2023 में बिना छुट्टी के अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। अभिषेक सिंह को इससे पहले अक्टूबर 2014 में भी निलंबित किया गया था. निलंबन के दौरान उन्हें राजस्व परिषद से सम्बद्ध कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications