IMD ने दी चेतावनी, अगले दो घंटे में UP के इन जिलों बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका
लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग गुरुवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर और आसपास के कई जिलों बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट किया था जारी
इससे पहले मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्त ने बताया था कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अगले चार-पांच दिन बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इस बीच प्रदेश में कहीं-कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान उन्होंने कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई थी। साथ ही बता कि 09 जुलाई तक मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।
8 जुलाई को इन स्थानों पर हुई थी भारी बारिश
मौसम विभाग ने बुधवार को तेज आंधी और गरज के साथ भारी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की थी। मौमस विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, शाहजहाँपुर, बदायूँ, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, हरदोई, कानपुर, बरेली, अम्बेडकरनगर, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा समेत कई जिलों में बारिश के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications