सोनभद्र और झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका

लखनऊ। उमस और भीषण गर्भी से प्रदेश वासियों को अगले कुछ घंटों में राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम के खराब होने और गजर के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, ललितपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि एनसीआर समेत प्रदेश के बरेली समेत 16 जिलों में बारिश हुई है।

Recommended Video

    Weather Alert: दिल्ली में Orange Alert,UP और Bihar में भी अर्लट, भारी बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    NCR समेत यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

    NCR समेत यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

    मौसम विज्ञानिकों के साथ किसान व आम जनता पिछले काफी दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार अब से कुछ ही घंटों बाद खत्म हो जाएगा। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग ने एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। बता दें कि मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर समेत 34 जिलों के अलावा आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान लगाया है।

    लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी दी जा रही है जारी

    लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी दी जा रही है जारी

    बता दें कि 15 जून से मानसून आने के बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून प्रदेश के अधिकतर इलाकों तक पहुंच गया है और जल्द ही बाकी बचे हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में नदी-नाले भील ऊफन गए हैं। लोगों को लगातार सतर्क रहने की चेतावनी जारी दी जा रही है।

    रौद रुप देखने को मिला

    रौद रुप देखने को मिला

    25 जून, दिन गुरुवार को देवरिया और कुशीनगर समेत कई जिलों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी। सबसे ज्यादा मौत देवरिया जिले में हुई। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताया है। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए कहा है।

    मौसम विभाग जारी कर चुका है ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग जारी कर चुका है ऑरेंज अलर्ट

    वहीं, मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बता दें कि मौसम विभाग पहले ही 26, 27 और 28 जून को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+