UP Weather Update: चक्रवात 'दाना' मचाएगा तबाही, यूपी में भी दिखेगा असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: दाना चक्रवात को लेकर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात का असर उड़ीसा पश्चिम बंगाल के अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्य में भी देखने को मिल सकता है।
2 दिन बाद इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में इस चक्रवात का असर देखा जाएगा।

चक्रवात के कारण चमक गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी जाहिर की गई है। चक्रवात के चलते अचानक मौसम बदलेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यह भी कहा जा रहा है कि दाना चक्रवात के कारण ठंड बढ़ जाएगी।
दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश, खास तौर पर पूर्वांचल के मौसम में दाना चक्रवात के चलते बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका सर्वाधिक असर गुरुवार और शुक्रवार को देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हो सकती है।
किसानों को होगा सर्वाधिक नुकसान
मौजूदा समय में खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। ऐसे में किसानों द्वारा धान के फसल की कटाई युद्धस्तर पर की जा रही है। अभी धान की कटाई शुरू ही हुई है ऐसे में यदि बरसात हो जाता है तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
वाराणसी के रहने वाले किसान दीना शंकरपाल ने बताया कि यदि मौसम में बदलाव होता है और बरसात होती है तो खेत में पककर तैयार हुई धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धान की बालियां अब पक कर तैयार हो चुकी हैं।
ऐसे में यदि बरसात होता है तो धान पौधे से टूट कर गिर जाएंगे। इसके अलावा पक कर तैयार हुई फसल लेट जाएगी। ऐसी स्थिति में समय पर यदि धन की कटाई नहीं हो पाई तो धन अंकुरित होने लगेंगे। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों द्वारा भी धान की फसल को जल्दी से काटने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications