UP Weather News: यूपी में मौसम ने ली करवट, गिरेगा तापमान, हल्की ठंड का होगा एहसास
Aaj Ka Mausam Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलते दिख रहा है। जहां अभी तक भारी बारिश से लोग परेशान थे, उसके बाद तेज धूप ने परेशान किया अब बारी है ठंड की। उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।
इन जिलों के मौसम का हाल
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप रहेगी। हालांकि सुबह और शाम को हल्की ठंड रहेगी। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, बलरामपुर, बहराइच, बरेली, आगरा, मथुरा, बागपत, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 10 अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों से वापस लौट रहा है। सतही स्तर पर पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में शुष्कता बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में दिवाली के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं। सर्द हवाएं इस बार कड़ाके की ठंड लेकर आएंगीउत्तर प्रदेश के समीप स्थित जिले उत्तराखण्ड में बर्फबारी होने एवं अन्य पर्वतीय जिलों में बर्फबारी से यहां ठंड का एहसास अभी से होना शुरू हो गया है। मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
IMD के मुताबिक, लखनऊ में दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.0 और 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं वाराणसी का 23.0 और 33.0, नोएडा का 20.0 और 30.0 , गाजियाबाद का 20.0 और 30.0, बरेली का 19.0 व 30.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं प्रयागराज का दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21.0 और 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं बलिया, गाजीपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22 व 32 और 21 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications