UP Weather Update: ' दाना चक्रवात ' का असर, गोरखपुर, वाराणसी सहित यूपी के इन जिलों में आज होगी बारिश
UP Weather Today: दाना चक्रवात का शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में असर देखने को मिलेगा जिससे इन जगहों पर बारिश होगी। दाना चक्रवात का पूर्वांचल में असर देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दाना चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश के लगभग 14 जिलों में बारिश होगी। इन जिलों पीएम मोदी का शहर वाराणसी, सीएम सिटी गोरखपुर सहित कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली,सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज शामिल हैं।

दाना चक्रवात पिछले कुछ दिनों पहले बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, उड़ीसा होते हुए आज यूपी पहुंचेगा। चक्रवाती तूफान दाना के कारण यूपी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी। हल्की बारिश का क्रम दिवाली तक बने रहने की संभावना है। जिससे मौसम ठंड का रहेगा।
साइक्लोन 'दाना' शुक्रवार को सुबह 12.10 बजे ओडिशा के तट पर पहुंचा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तक तूफान का असर जारी रहेगा, हवा की गति 100-110 किमी/घंटा रहेगी, जो लगभग 120 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में उथल-पुथल देखी गई. IMD ने सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'रेड वार्निंग' जारी की. इसमें मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर शामिल है, लेकिन इसका असर अभी से उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications