Up weather today: मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, घने कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी

Up weather today: मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, घने कोहरे के कम हुई विजिबिलिटी

लखनऊ, 14 जनवरी: पूरे देश में आज (14 जनवरी) मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेश में एकाएक ठंड बढ़ गई है और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। तो वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से कोहरा घना है और कई इलाके में धुंध की चादर छाई है। जिसके चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई है। तो वहीं, घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार में भी ब्रेक लगा दिया है।

Up weather today: Visibility reduced due to dense fog in Uttar Pradesh on Makar Sankranti

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 218 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अुनसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया। तो वहीं अधिकतम तापमान में सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान मेरठ में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम में शुष्कता रहेगी और प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश भर के लगभग सभी हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखी जा सकती है।

गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगा डुबकी
गंगा-यमुना और अदृश्य संगम तट शुक्रवार को मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति की मान्यता दो दिन होने के कारण पहले दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। चाक चौबंद और कोविड प्रोटोकॉल के बीच श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+