UP Weather Rain: यूपी में तपती गर्मी के बीच बरसी राहत, लखनऊ-कानपुर में बारिश, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Rain Update: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज हवाओं संग बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आंशिक राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही देखी गई थी और फिर बारिश की फुहारें पड़ने लगीं।

UP Weather Rain Update

मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अनुमान लगाया था कि आज और कल शहर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 11 अप्रैल को भी मौसम इसी तरह रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कानपुर में भी हुई बारिश (Rain In Kanpur)

लखनऊ के अलावा, कानपुर में भी ताज़ा बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी और पूर्वी जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बारिश अगले दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 13 अप्रैल के बाद मौसम एक बार फिर से गर्म और शुष्क हो जाएगा।

IMD ने क्या कहा? (UP Weather Forecast)

IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने के आसार हैं। साथ ही 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी क्षेत्र में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। तेज हवाओं से लोगों को परेशानी हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

किसानों के लिए सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि अगर किसी भी क्षेत्र में ओलावृष्टि या तूफान से फसलों को नुकसान होता है, तो उसकी तुरंत रिपोर्ट बनाई जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि वे किसानों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएं। सीएमओ ने बताया कि प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+