UP Weather: नोएडा में पड़े ओले, लखनऊ समेत कई शहरों में हुई झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Weather News: राजधानी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई जिलों में आज मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। नोएडा शहर में 27 जनवरी (मंगलवार) सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच अचानक ओले गिरे।
इन तेज़ ओलों ने सड़कों पर वाहनों की रफ़्तार धीमा कर दी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा एनसीआर समेत अन्य कई जिलों में हुई बारिश के चलते पूरे क्षेत्र में ठिठुरन काफी बढ़ गई है।

नोएडा में अचानक ओला गिरने और अन्य जिलों में हुई झमाझम बारिश के कारण हुए मौसमी बदलाव के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक प्रतिकूल मौसम बने रहने की आशंका जताई है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
यूपी में अचानक क्यों बदला मौसम?
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट पहले ही जारी किया था। मौसम विभाग ने बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज़ हवाएँ, बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई थी।
लखनऊ में क्या ऐसा ही रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को बारिश शुरू हुई और पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को भी देखने को मिलेगा। लखनऊ की सुबह बारिश की फुहारों के साथ होगी और बीच-बीच में बिजली भी चमकती रहेगी। शाम तक बादल घिरे रहेंगे और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।लखनऊ में तापमान में भी गिरावट का अनुमान है, जहां बुधवार को अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
28 जनवरी को यूपी में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश (यूपी) सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। इन गंभीर मौसम परिस्थितियों के मद्देनजर, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी इसका असर दिखेगा।
28 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को भी जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, कई जिलों में गरज-चमक और तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
यूपी में कब तक होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के लिए पूरे सप्ताह के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 29, 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 1 और 2 फरवरी को एक बार फिर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications