UP Rain: वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत 24 जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट

UP Rain: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को कई जनपदों में भारी बरसात हुई। खास तौर पर वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी अच्छी बरसात हुई। लगातार कई दिनों से बरसात होने और आसमान में बादल होने के चलते मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश की 24 जनपदों में भीषण बारिश की आशंका बताई गई है। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों द्वारा कई जनपदों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई है।

up-weather-forecast-heavy-rain-24-district-varanasi-mirzapur-and-prayagraj-aaj-ka-mausam-samachar

ऐसे में लोगों से बरसात और वज्रपात के दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। इधर लगातार बरसात के चलते उत्तर प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। नदियों में बाढ़ के चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं।

वाराणसी रहा सर्वाधिक गर्म अब राहत
बुधवार के मौसम के बारे में जानने से पहले बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहा लिए इस पर नजर डाल लेते हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा अपडेट जारी किया जा चुका है।

जारी अपडेट के अनुसार सोमवार से मंगलवार तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद का तापमान सबसे अधिक रहा। वाराणसी में 36.6 डिग्री सेल्सियस मैक्सिमम तापमान रिकार्ड किया गया। इसके अलावा बात करें न्यूनतम तापमान की तो उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का तापमान सबसे कम रहा।

कानपुर सिटी में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बात करें सर्वाधिक वर्षा की तो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटे में सर्वाधिक बरसात हुई। यहां 19.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।

आज इन जनपदों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार आगामी 24 घंटों में यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+