UP Weather: उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, काशी, प्रयाग और गोरखपुर समेत 63 जिलों के लिए IMD का अलर्ट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ठंडी पछुआ हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

दृश्यता शून्य, ठंड ने बढ़ाई परेशानी
घने कोहरे के कारण अयोध्या और वाराणसी में गुरुवार को दृश्यता शून्य हो गई। दृश्यता कम होने के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानें भी देरी से चल रही हैं। इसी तरह लखनऊ, प्रयागराज और आगरा जैसे बड़े शहरों में भी स्थिति और भी खराब रही।
20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों में देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत आदि जिले शामिल हैं।
43 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट
43 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरा राहत देने वाले नहीं हैं। गलन भरी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावाट हो सकती है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। साथ ही, वाहन चालकों को कोहरे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications