अगले दो घंटे में यूपी के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका, प्रयागराज में घरों में घुसा पानी

लखनऊ। उमस भरी गर्मी से प्रदेशवासियों को अगले दो घंटों में राहत मिल सकती है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार (14 जुलाई) को गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया समेत आसपास के कई जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है।

up weather alert today: Rain and Thundershowers in districts of uttar pradesh

अमौसी स्थित आंचलित मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी यूपी में 14 जुलाई और बुधवार 15 जुलाई को कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के अलावा मध्य यूपी में भी इन दो दिनों के दरम्यान गरज-चमक के साथ बारिश होने या बौछारें पड़ने के आसार जताये हैं। बता दें कि शनिवार की शाम से रविवार की सुबह के दरम्यान प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 6 सेण्टीमीटर बारिश कुशीनगर के हाता में दर्ज की गयी।

वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इतना ही नहीं कई घरों में बारिश का पानी भर गया। हालांकि अभी और बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि सोमवार 13 जुलाई के दिन किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। बारिश ना होने और धूप निकलने के कारण लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लगभग इसी तरह का मौसम 17 जुलाई तक बना रहेगा। हालांकि कुछ जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है जिससे लोगों को राहत मिलगी। लेकिन व्यापक पैमाने पर बारिश का सिलसिला 18 जुलाई से ही प्रदेश में शुरू होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+