UP Voter List 2003: EPIC नंबर से घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें वोटर लिस्ट, यहां है बेहद आसान तरीका
UP Voter List 2003: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज़ हो चुकी हैं। चुनाव को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अभियान का उद्देश्य है-मतदाता सूची को सटीक और सही बनाना ताकि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुगमता से मिल सके। जब से ये पूरा प्रोसॉसे शुरु हुआ लोगों में भारी कंफ्यूजन पैदा हो गया है।

लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि 2003 की वोटर लिस्ट कैसे निकालें। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे अपने EPIC नंबर से वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं...
2003 के आधार पर तैयार हो रही है नई वोटर लिस्ट
निर्वाचन विभाग ने बताया कि मौजूदा अद्यतन प्रक्रिया वर्ष 2003 में हुए SIR के आधार पर संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य पुरानी और नई सूचनाओं का मिलान कर मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि न रहे।
EPIC नंबर से कैसे करें ऑनलाइन चेक - आसान स्टेप्स
प्रदेश के नागरिक अब अपने EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) की मदद से भी आसानी से 2003 की वोटर लिस्ट खोज सकते हैं। यह प्रक्रिया बिल्कुल ऑनलाइन और सरल है। यदि आप 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरण फॉलो करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं
- राज्य (State) के रूप में Uttar Pradesh चुनें।
- Search in Electoral Roll सिस्टम पर ईपीआईसी द्वारा खोजें / Search by EPIC विकल्प का चयन करें।
- अपना ईपीआईसी संख्या/ EPIC Number और राज्य की जानकारी भरें।
- सबमिट करने पर सिस्टम बताएगा कि आपका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं।
2003 की मतदाता सूची क्यों जरूरी?
चुनाव आयोग के मुताबिक, कई नागरिकों के नाम त्रुटियों, पते बदलने या नए मतदाताओं के शामिल न होने की वजह से लिस्ट में नहीं होते। SIR प्रक्रिया इन समस्याओं को खत्म कर एक विश्वसनीय मतदाता सूची बनाने में मदद करेगी। चुनाव आयोग का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ाने और चुनाव को निष्पक्ष बनाने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications