Success Story: गरीबी से निकलकर महिला ने हासिल की यह उपलब्धि, बनीं मिसाल, जानिए कैसे?
Success Story Vinita Latest News Sonbhadra Uttar Pradesh: कहते हैं कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। परिश्रम से किस्मत बदली जा सकती है। इसका साक्षात उदाहरण उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के तरावा ग्राम पंचायत की रहने वाली विनीता। विनीता आज महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी हुई है।
की यह शुरुआत घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं नहीं। घर के किसी सदस्य के पास कोई नौकरी भी नहीं थी। परिवार में एक दर्जन से अधिक सदस्य। आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही थी। तब परिवार की महिला सदस्य विनीता ने साहस भरा। साहस था कुछ करने का। तब विनीता ने कुछ गाएं पाली। इन्हीं का दूध बेचकर वह परिवार का भरण पोषण करने लगी।

धीरे धीरे मेहनत रंग लाने लगी
विनीता की कड़ी मेहनत और बुलंद हौसले विपरीत परिस्थितियों पर भारी पड़ने लगे। समय ने करवट लेनी शुरू कर दी। गायों का दूध बिकने लगा। साल गुजरते गए और विनीता की आर्थिक हालत मजबूत होती गई।
40 गायों का मिल्क दे रहा आर्थिक मजबूती
विनीता ने अपनी मेहनत से कुछ गायों से काम की शुरुआत कर आज कुल 40 गायों की मालकिन हैं। इनसे आज अच्छी आय हो रही है।
'लखपति दीदी'
विनीता आज लखपति दीदी
बन चुकी हैं। इसमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की भी महती भूमिका है। काशी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन को नई दिशा दी है। विनीता इस कंपनी की पहली पांच लखपति दीदियों में शामिल हैं।
UP News: 'सौरभ के 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे' प्रेमी के कहने पर पत्नी ने पति को दी धमकी
विनीता ने पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं ने मुझे मजबूती दी है। मैं ही नहीं बहुत सारी महिलाओं की जिंदगी इन योजनाओं ने बदली है।












Click it and Unblock the Notifications