UP News: 'सौरभ के 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे' प्रेमी के कहने पर पत्नी ने पति को दी धमकी

UP News: यूपी के कन्नौज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां एक महिला ने अपने ही पति को मेरठ हत्याकांड वाली धमकी दी है। जिसे सुनकर पति पूरी तरह से डर के साये में जीने को मजबूर है। उसने पति को धमकी देते हुए कहा कि मेरठ कांड में सौरभ के 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे'

इस मामले में बलबीर सिंह नामक युवक ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम पूजा है। वो 16 अप्रैल से घर से निकली हुई हैं। मैंने अपनी पत्नी को बहुत ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। मेरी बेटी ने फोन करके बताया कि ये लोग मुझे बहुत मारते हैं। वो मेरी गर्दन भी काट देंगे और तुम्हें भी मार देंगे।

kanauj news

'सौरभ के 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे'

युवक ने बताया कि लड़की के बताने पर जब वह उसे लाने के लिए गया तो पत्नी के प्रेमी और पत्नी ने उसका पिछा किया। लेकिन कैसे भी वो वहां से भागने में सफल हुआ। प्रेमी का नाम ओमपाल है। जब मैं घर पहुंचा तो उनलोगों ने फोन किया कि तुम निकल गए नहीं तो बचते नहीं। जिसके वजह से मैं काफी डर गया।

पति ने पत्नी के खिलाफ की शिकायत

बलबीर सिंह ने बताया कि बाद में मेरी पत्नी पूजा ने फोन करके कहा कि 'सौरभ के 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे' गौरतलब है कि युवक की शादी 2012 में हुई थी और उसके 4 बच्चे हैं। इस मामले में युवक ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ हत्याकांड क्या है?

बता दे कि मेरठ हत्याकांड उत्तर प्रदेश के मेरठ में मार्च 2025 में घटित एक जघन्य अपराध है, जिसमें पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर हत्या कर दी थी। 3 मार्च 2025 की रात, मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की। मुस्कान ने पहले सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार किए, फिर उस्तरे से उसका गला काटा। इसके बाद साहिल ने सिर को धड़ से अलग कर दिया। शरीर की पहचान मिटाने के लिए उन्होंने सिर और हाथ की कलाई काट दी, ताकि पहचान न हो सके। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने उसे 18 टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया और सीमेंट से भर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+