यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

लखनऊ। आज यूपी एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिसके अंतर्गत टीम ने आजमगढ़ से फरार पचास हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विक्रम सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ में कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

UP STF arrested 50 thousand rewarded goon from delhi

ऐसे हुआ गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ की टीम को काफी दिन से इस कुख्यात बदमाश के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। जिसके सम्बन्ध में एसएसपी अभिषेक सिंह ने एसटीएफ के तमाम इकाइयों को निर्देशित किया था। जिसके बाद से एएसपी अरविन्द चतुर्वेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह लगातार कार्रवाई कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम को ये पता लगा कि जनपद आजमगढ़ से फरार ये आरोपी विजय सिंह दिल्ली में रह रहा है। इसी के चलते एक टीम निर्धारित की गयी थी, जिसने आरोपी को पकड़ने में सफलता पायी।

इस घटना के बाद हुआ था फरार
गौरतलब है कि बीते 26 मई को आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ अरुण नामक युवक को मारने की कोशिश की थी। जिसके बाद आजमगढ़ पुलिस को एसटीएफ की टीम ने इस मामले में सूचित किया था। मौके पर जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो यह लोग पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे। जबावी फायरिंग में इसके साथी रितेश और अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन विजय मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद ये बताया गया कि आरोपी के खिलाफ फैजाबाद, बस्ती और आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+