लंबी-लंबी मीटिंग से अधिकारी बीमार हो रहे हैं योगी जी, FB पर छलका SDM का दर्द वायरल

अमेठी। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी लगातार सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कासगंज मामले में बरेली डीएम और सहारनपुर की सांख्यिकी अधिकारी की पोस्ट पर बवाल के बाद अब अमेठी इलाके में तिलोई के एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला का दर्द सरकार के खिलाफ फेसबुक पर छलका जो वायरल हो गया। एसडीएम ने घंटों चलनेवाली सरकारी बैठकों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि इस वजह से प्रदेश के अधिकारी बीमार पड़ रहे हैं।

UP SDM post viral which said about illness of officers due to long hours meetings

सोमवार को अपनी फेसबुक वाल पर एसडीएम तिलोई अशोक कुमार शुक्ला ने एक पोस्ट शेयर किया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट पर उन्होंने सरकार के सिस्टम पर तंज कसते हुए लिखा है कि मीटिंग के नाम पर अपराह्न 2 बजे से प्रात: 12:40 तक बैठा रहा। आपके अधिकतर अधिकारी बीमार होते जा रहे हैं योगी जी.!'

UP SDM post viral which said about illness of officers due to long hours meetings

अधिकारी के इस पोस्ट को लोगों ने सराहा और अपने कमेंट्स भी पोस्ट पर दिये। फिलहाल एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि ये उनका दर्द है, पोस्ट नहीं। यह पोस्ट वायरल होने के बाद अफसर ने विवाद बढ़ने के डर से इसे डिलीट कर दिया। अशोक कुमार शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहनेवाले अफसरों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+