VIDEO: यूपी रोडवेज की बसों पर चढ़ने लगा है भगवा रंग

जल्दी ही प्रदेश की सड़कों पर भगवा रंग की बसें दौड़ती दिखाई पड़ेंगी। वर्कशॉप के सेवा प्रबंधक का कहना है कि दो वर्कशॉपों में बसों का निर्माण किया जा रहा है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जिसकी भी सरकार आती है वो अपने रंगों में रंगने लगती है! बसपा शासनकाल में रोडवेज बसों को नीले रंग में रंग दिया गया था। जब सपा सरकार आई तो उसने बसों को लाल और हरा करवा दिया। अब बीजेपी सरकार ने बसों को भगवा रंग देना शुरू कर दिया है। कानपुर रोडवेज वर्कशॉप में पचास बसों को बनाने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। जल्दी ही प्रदेश की सड़कों पर भगवा रंग की बसें दौड़ती दिखाई पड़ेंगी।

UP Roadways Buses get new color- BJP Saffron

कानपुर के राम मनोहर लोहिया वर्कशॉप में अंत्योदय बस सेवा के नाम से भगवा रंगों से रंगी बसें तैयार की जा रही हैं। पहले चरण में पचास बसों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्कशॉप के सेवा प्रबंधक टीआर वर्मा का कहना है कि दो वर्कशॉपों में बसों का निर्माण किया जा रहा है।

UP Roadways Buses get new color- BJP Saffron
UP Roadways Buses get new color- BJP Saffron

सभी बसें यूरो-4 तकनीक की हैं जिससे प्रदूषण नहीं होगा। 52 सीटों वाली ये बस काफी कम्फर्टेबल बताई जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दूसरी बसों की अपेक्षा इन बसों का किराया भी 25 फीसदी कम रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+